STUDENT HELPLINE : 09931083325

डेस्कटॉप बैकग्राउंड (Desktop Background) अर्थात Wallpaper को बदलना|

डेस्कटॉप का दिखावट (Appearance-अपीयरेंस) मुख्य रूप में इसके बैकग्राउंड पर निर्भर रहता है| डेस्कटॉप बैकग्राउंड को वॉलपेपर भी कहते है| वॉलपेपर एक पिक्चर है,जो पुरे डेस्कटॉप पर फैला होता है| सभी डेस्कटॉप आइकॉन्स वॉलपेपर पर ही दिखाई देते है| और वॉलपेपर को आप जब चाहे बदल सकते है| वॉलपेपर को बदलना बहुत ही आसान है|

वॉलपेपर बदलने के लिए-

  1. डेस्कटॉप के कहीं भी खाली स्थान पर राईट क्लिक करें|
  2. पर्सनलाइज (Personalize) विकल्प पर क्लिक करें| (क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर डेस्कटॉप बैकग्राउंड विंडोज दिखाई देगा)
  3. पर्सनलाइज विकल्प को चुनें|
  4. आप इस विंडोज से एरो थीम्स (Aero themes) में दिए गये किसी भी वॉलपेपर पैक को सेलेक्ट कर सकते है| (हमने यहाँ नेचर थीम (Nature थीम) को चुना है|)
  5. एरो थीम्स को चुनें|
  6. डेस्कटॉप बैकग्राउंड विंडो को बंद कर दें|
डेस्कटॉप बैकग्राउंड को बंद करें|

नोट- यदि आप इस वॉलपेपर पैक से दुसरे वॉलपेपर को बैकग्राउंड के रूप में बदलना चाहते है, तो-
1. डेस्कटॉप के खाली स्थान पर राईट क्लिक करें|
2. कॉन्टेक्स्ट मेनू से नेक्स्ट बैकग्राउंड (Next Background) विकल्प पर क्लिक करें|

मेमोरी में स्टोर किसी इमेज को वॉलपेपर के रूप में सेट करना|
आप किसी खास इमेज को भी वॉलपेपर के रूप सेट कर सकते है| सेट करने के लिए-

  1. आप उस लोकेशन को ओपन करें, जहाँ आपका इमेज सेव है|
  2. इमेज पर राईट क्लिक करें, और कॉन्टेक्स्ट मेनू से सेट ऐज डेस्कटॉप बैकग्राउंड (Set as desktop background) विकल्प को चुनें|

Please Follow and Like us: